फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   North Zone and All India Hockey Tournament to be held at KU in December

Kurukshetra News: दिसंबर में केयू में होगी नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
North Zone and All India Hockey Tournament to be held at KU in December
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस बार खेलों का कैलेंडर काफी व्यस्त रहने वाला है। विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सितंबर में इंटर कॉलेज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके बाद और दिसंबर के ही आखिरी सप्ताह में ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता आयोजिन होगा।
विज्ञापन

इस बार ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी भी केयूके को मिली है। इस प्रतियोगिताओं के आयोजन पर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता में करीब 45 टीमों के हिस्सा लेंगी। नॉर्थ जोन से चयनित चार टीमें ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। इसी तरह चार जोन से कुल 16 टीमें नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक मैच के लिए 2500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। बता दें कि केयू ने इसी वर्ष अखिल भारतीय अंतर बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी जो 2 से 8 मार्च तक आयोजित हुई थी जिसमें करीब दो हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, वहीं अखिल भारतीय अंतर महिला कुश्ती चैंपियनशिप में 1200 के करीब खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन दोनों प्रतियोगिताओं ने करीब 300 कोच ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed