Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Chief Minister Nayab Saini arrived in Pehowa and attended the commemorative event marking the death anniversary of Sant Baba Isher Singh Rada Sahib.
{"_id":"6aab79968ef333933d017c09","slug":"video-chief-minister-nayab-saini-arrived-in-pehowa-and-attended-the-commemorative-event-marking-the-death-anniversary-of-sant-baba-isher-singh-rada-sahib-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिहोवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, संत बाबा ईशर सिंह राड़ा साहिब वालों की बरसी पर समागम में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, संत बाबा ईशर सिंह राड़ा साहिब वालों की बरसी पर समागम में हुए शामिल
गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार जुरासी साहिब में चल रहे संत बाबा ईशर सिंह राड़ा साहिब वालों की 51वीं बरसी समागम में आज सुबह ही मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंच गए हैं, जहां उनका स्वागत किया गया। उनके साथ पूर्व मं9ी सुभाष सुधा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां संत बाबा ईशर सिंह राड़ा साहिब वालों की बरसी पर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित करेंगे।
इसी आयोजन के चलते दो दिनों से यहां कविशरी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से निहाल कर रहे हैं। हजारों की संख्या में पहुंची संगत दिवंगत संत बाबा मान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत बाबा ईशर सिंह के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए ब्रह्मलीन संत बाबा मान सिंह ने अपने जीवन काल में देश विदेश में सिखी का प्रचार किया।
उन्होंने बताया कि हजारों ऐसे परिवार हैं। जिनके बच्चों ने संत बाबा मान सिंह के प्रवचन सुनकर फिर से अमृत चखकर सिखी स्वरूप धारण किया। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों का कार्य भूले भटके लोगों को राह दिखाकर मानवता और सेवा सिमरन के मार्ग पर लाना है। सभी धर्म मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।