{"_id":"6ad49155a7557ef5930f1d77","slug":"video-blood-donation-camp-organized-at-the-lnjp-civil-hospital-in-kurukshetra-with-ram-kumar-gujjar-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, केयू गैर शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान राम कुमार गुज्जर रहे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर, केयू गैर शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान राम कुमार गुज्जर रहे मुख्यातिथि
लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के रक्तदान केंद्र में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन, सामाजिक संस्था वाल्मीकी आम्बेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा व अस्पताल प्रशासन के सहयोग से यह शिविर लगाया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्ववविद्यालय गैर शिक्षक संघ के पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर मुख्यातिथि रहे। शिविर में करीब 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
वाल्मीकी आम्बेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा के संयोजक सुभाष पारचा व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तो वहीं रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि रामकुमार गुज्जर ने कहा कि रक्तदान जैसा कोई दान नहीं है। इसके जरिए हम किसी की भी जिंदगी बचा सकते हैं।
कम से कम रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जानी चाहिए, इसी सोच के साथ युवाओं को रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस दौरान आम्बेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा के संयोजक सुभाष पारचा व अस्पताल के रक्तदान केंद्र से सेवानिवृत डॉ नरेश सैनी ने कहा कि रक्तदान कर हम किसी भी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं। ऐसे में हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान महादान है और दिया गया रक्त किसी भी वर्ग के जरूरतमंद की जिंदगी बन सकता है।
अमन कुमार ने 50वीं बार किया रक्तदान, सुभाष ने 30वीं बार
शिविर में केयू के मैस कर्मचारी अमन कुमार ने 50वीं बार रक्तदान किया जबकि आम्बेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा के संयोजक सुभाष पारचा ने 30वीं बार रक्तदान किया। अमन कुमार ने बताया कि उन्हें 21 साल पहले वर्ष 2005 में पहली बार रक्तदान किया था, जिस समय कुछ भय भी लगा लेकिन जब उसी दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में ही रक्त के लिए एक महिला को रोते हुए देखा तो रक्तदान करना अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। सुभाष पारचा ने कहा कि उनका ध्येय है कि किसी की भी जान रक्त के अभाव में नहीं जानी चाहिए, इसी के चलते ही वे खुद रक्तदान करते हैं तो युवाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।