Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Road outside medical college closed due to Amit Shah's visit to Karnal; patients face inconvenience
{"_id":"6aec50edc6b6bed88001d301","slug":"video-road-outside-medical-college-closed-due-to-amit-shahs-visit-to-karnal-patients-face-inconvenience-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के करनाल दौरे के चलते मेडिकल कॉलेज के बाहर रास्ता बंद, मरीजों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के करनाल दौरे के चलते मेडिकल कॉलेज के बाहर रास्ता बंद, मरीजों को परेशानी
करनाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आज करनाल दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं।
कलपना चावला मेडिकल कॉलेज के पास रूट डायवर्जन
दौरे के सुरक्षा प्रबंधों के तहत कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
परिजनों और मरीजों में रोष: नहीं मिलने दिया जा रहा
मार्ग बंद होने और कड़े सुरक्षा पहरे के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल के अंदर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा पाबंदियों के चलते उन्हें और उनके भर्ती मरीजों तक पहुंचने से रोका जा रहा है, जिससे आम जनता में असमंजस और रोष की स्थिति देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।