Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
For the first time in the district, a government medical team from Chandigarh is conducting an OPD in Gharaunda, covering six specializations
{"_id":"6ab8b7c28a8b24d85b04502c","slug":"video-for-the-first-time-in-the-district-a-government-medical-team-from-chandigarh-is-conducting-an-opd-in-gharaunda-covering-six-specializations-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी
गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के लिए घरौंडा के लोगों को अब चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। जिले में पहली बार चंडीगढ़ की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एक साथ पहुंची है। रविवार को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शिविर में पहुंचे।
शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ और सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। छह अलग-अलग विशेषज्ञताओं के डॉक्टरों की मौजूदगी के कारण एक ही शिविर में हृदय, हड्डी, त्वचा, आंख, बाल रोग तथा नाक-कान-गला संबंधी मरीजों की जांच और परामर्श की सुविधा मिल रही है।
हृदय रोग विशेषज्ञ भी कर रहे मरीजों की जांच
शिविर की सबसे खास बात यह है कि इसमें हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक भी मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। इसके अलावा आंखों की जांच और परामर्श के लिए पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ टीम मौजूद है। बाल रोग तथा नाक-कान-गला रोग के विशेषज्ञ भी मरीजों की जांच कर रहे हैं।
हड्डी रोग के लिए डॉ. राज बहादुर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। वे एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। त्वचा रोग के विशेषज्ञ भी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक परामर्श दे रहे हैं।
जांच से लेकर दवा तक निशुल्क
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के साथ आवश्यक जांच की सुविधा और चिकित्सकों की ओर से लिखी गई दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की ओर से भी जांच एवं परामर्श की सुविधा दी जा रही है।
शिविर के लिए सुबह आठ बजे से पंजीकरण शुरू किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर अलग-अलग विशेषज्ञताओं की चिकित्सा सुविधा मिल रही है। अधिकारियों और आयोजकों ने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।