{"_id":"6ab989927e4fdf686f07c7bf","slug":"cisf-team-takes-first-place-winning-22-gold-medals-karnal-news-c-18-knl1018-1000782-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीआईएसएफ की टीम प्रथम, 22 स्वर्ण पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीआईएसएफ की टीम प्रथम, 22 स्वर्ण पदक जीते
विज्ञापन
75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता के समापन होने पर अपनी-अपनी टीम का झंडा लेकर ट्रैक पर
करनाल। अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का रविवार को पुलिस परिसर मधुबन स्थित वच्छेर स्टेडियम में समापन हो गया। सीआईएसएफ की टीम ने 22 स्वर्ण, 8 रजत व 20 कांस्य पदक जीत कर प्रथम स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की टीम ने 14 स्वर्ण, 22 रजत व 16 कांस्य पदक जीत कर द्वितीय स्थान और बीएसएफ की टीम ने 11 स्वर्ण, 07 रजत व 13 कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
प्रतियोगिता में देशभर की 37 टीमों के कुल 1,443 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 1,051 पुरुष एवं 392 महिला खिलाड़ी रहे। खिलाड़ियों ने 81 स्वर्ण, 81 रजत और 131 कांस्य पदक जीते। 130 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता का संचालन किया। आर्म रेसलिंग, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग और कुश्ती के मुकाबले हुए।
पूर्व महानिदेशक, हरियाणा पुलिस बीएस संधु ने प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिसर मधुबन में विभिन्न खेलों के सफल आयोजन के लिए आधुनिक एवं व्यापक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, कुश्ती, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग हॉल, बॉक्सिंग रिंग, बैडमिंटन कोर्ट, ऑडिटोरियम, आधुनिक जिम, मल्टीपर्पज हॉल और गोल्फ कोर्स सहित खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि हरियाणा पुलिस की ओर से अब तक विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कुल 21 अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
बीएस संधू ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील और योजनाबद्ध तरीके से निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा पुलिस की ओर से अब तक 22 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल स्थापित किए गए हैं। इन स्कूलों में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में 392 महिला खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी अपने आप में महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण है।
प्रतियोगिता के परिणाम
आर्म रेसलिंग के पुरुष एवं महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीमें विजेता रहीं। पंजाब और राजस्थान ने क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। बॉडी बिल्डिंग के पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश विजेता रहा जबकि सीआईएसएफ, पंजाब और केरल ने संयुक्त रूप से उपविजेता ट्रॉफी प्राप्त की। महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने विजेता और असम ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।
बॉक्सिंग के पुरुष एवं महिला वर्ग में बीएसएफ ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में आईटीबीपी और महिला वर्ग में एसएसबी उपविजेता रहे। कुश्ती के पुरुष फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों में सीआईएसएफ ने विजेता और उत्तर प्रदेश ने उपविजेता ट्रॉफी हासिल की। महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में बीएसएफ विजेता और सीआईएसएफ उपविजेता रहा।