{"_id":"6ab989b84519b8686c08e83a","slug":"banks-open-on-sunday-operations-remained-normal-strike-begins-today-karnal-news-c-18-knl1018-1000671-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रविवार को खुले बैंक... सामान्य रहा कामकाज, आज से हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रविवार को खुले बैंक... सामान्य रहा कामकाज, आज से हड़ताल
विज्ञापन
करनाल। बैंक कर्मचारी और अधिकारी सोमवार से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को छुट्टी के दिन सभी बैंक खुले। हड़ताल को देखते हुए अधिक भीड़ की आशंका थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह भीड़ रही लेकिन दोपहर के बाद कुछ ही उपभोक्ता पहुंचे।
जिले में 12 सरकारी बैंकों की 200 शाखाएं हैं। हड़ताल के कारण नकदी जमा करने और निकालने, चेक क्लियरिंग, खाते से जुड़े काम और दूसरी शाखा स्तर की सेवाओं में दिक्कत आ सकती है। करीब एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन होने की आशंका है। निजी बैंक और उनकी शाखाएं खुली रहेंगी। डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं भी चालू रहेंगी।
हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने बुलाई है। बैंकों में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू करने की मांग है।
दावा : एटीएम में नहीं होगी नकदी की कमी
एलडीएम राजीव मिनहास ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी बैंकों के 400 एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ता एटीएम के माध्यम से जरूरत के अनुसार नकदी निकाल सकेंगे।