फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Disguised as a sadhu, he entered the house, drugged the elderly person, and made off with cash and jewelry.

Karnal News: साधु का वेश बना घर में घुसा, बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिला नकदी-जेवर ले गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Disguised as a sadhu, he entered the house, drugged the elderly person, and made off with cash and jewelry.
करनाल। कलसी गांव में साधु के वेश में घर पहुंचे व्यक्ति ने बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर करीब 32 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। आरोपी ने खुद को बदरपुर निवासी बताया था। गांव में गोगा मंदिर में मूर्ति स्थापना कराने और हर प्रकार की दवा मुफ्त देने की बात कहकर बुजुर्ग से संपर्क किया था। घटना 17 सितंबर की है।
विज्ञापन

कलसी निवासी जोगिन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी और बेटा घर पर नहीं थे। इसी दौरान साधु के रूप में एक व्यक्ति घर पहुंचा। बातचीत के दौरान उन्होंने सिर और जोड़ों में दर्द होने की बात बताई। इस पर आरोपी ने उनसे पांच गेहूं के दाने और एक गिलास पानी मंगवाया। आरोप है कि उसने पानी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। जब उनको होश आया तो आरोपी घर में नहीं था। घर से करीब 32 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी की चेन व अंगूठी नहीं मिली।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि आरोपी की तलाश के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इस दौरान आरोपी के टीवीएस विक्की का नंबर सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार रात को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी तरावड़ी जगदीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed