{"_id":"6ab9894dc07c3315d3087704","slug":"court-sends-three-arrested-accused-to-jail-rajpal-cremated-karnal-news-c-18-knl1018-1000639-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गिरफ्तार तीन आरोपी कोर्ट ने जेल भेजे, राजपाल का हुआ संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गिरफ्तार तीन आरोपी कोर्ट ने जेल भेजे, राजपाल का हुआ संस्कार
विज्ञापन
राजपाल
करनाल। कंबोपुरा में मारपीट के दौरान 55 वर्षीय राजपाल की मौत के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी अक्षय सहित तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार दिखाकर अदालत में पेश किया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद राजपाल के शव का रविवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
शुक्रवार को कंबोपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में राजपाल की मौत हो गई थी। बेटे कमल की शिकायत के अनुसार, सुबह वह स्कूटी से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर लाठी-डंडों से हमला किया। सिर में चोट लगने के बाद कमल घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राजपाल समेत परिवार के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंचे, जहां फिर विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान राजपाल नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना मधुबन पुलिस ने कमल की शिकायत पर शुक्रवार को 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।