Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Sudesh Rohila, who challenged rapper Badshah with a song, was threatened in the name of the Lawrence gang.
{"_id":"6aabc759cda95d7a7a0211a3","slug":"video-kaithal-sudesh-rohila-who-challenged-rapper-badshah-with-a-song-was-threatened-in-the-name-of-the-lawrence-gang-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी
कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सुदेश के वॉट्सऐप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजकर दो लाख रुपये की मांग की। मैसेज में रकम नहीं देने पर दो दिन बाद गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का अंकित बताया। मामले को लेकर सुदेश ने कैथल एसपी मनप्रीत सिंह सूदन को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
-----------
दो दिन का समय, रुपये नहीं दिए तो गोली मारने की धमकी
पट्टी अफगान ने बताया कि सुदेश के अनुसार 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार वॉट्सऐप मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने लिखा कि वह लॉरेंस ग्रुप से अंकित बोल रहा है। इसके बाद दो लाख रुपये चुपचाप देने और इसके लिए दो दिन का समय होने की बात कही गई। रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने यह भी लिखा कि उसका समय आ गया है और बाद में यह नहीं कहना कि उसके साथ क्या हो गया। साथ ही नंबर ब्लॉक करने से पहले सोचने की चेतावनी दी। सुदेश ने धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।
-----------
परिवार में डर का माहौल, सुरक्षा की मांग
सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। धमकी के बाद उनका परिवार डर के माहौल में है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
------------
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। एसपी को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर एसडीयू मामले की जांच कर रही है।
----------
'टटीरी' को लेकर बादशाह को दिया था जवाब
सुदेश करीब छह महीने पहले रैपर बादशाह के 'टटीरी' गाने के जवाब में अपना गाना लेकर चर्चा में आई थीं। बादशाह का 'टटीरी' रैप वर्जन एक मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इसे लेकर अश्लील शब्दों और दृश्यों को लेकर विवाद हुआ था। विरोध के बाद यह गाना कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसके जवाब में सुदेश ने नौ मार्च को 'बोली ए टटीरी' गाना रिलीज किया था। इसमें उन्होंने बादशाह के गाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले सुदेश ने 'खीर पाखंडिया की' गाना भी गाया था, जिसे लेकर भी वह चर्चा में रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।