{"_id":"6a8b04730801d7f1f50540e2","slug":"video-five-accused-arrested-in-three-drug-smuggling-cases-in-kaithal-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल नशा तस्करी के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल नशा तस्करी के तीन मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने नशा तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी कपीस, राहुल, जतिन, संदीप कुमार और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 27.29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 2 किलो 225 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुआ। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार रात को गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि 33 फुटा रोड स्थित श्मशान घाट के पास सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कार सवार कपीस निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी कैथल और राहुल निवासी प्रताप गेट कैथल को काबू किया। नायब तहसीलदार जसबीर सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर कार की कंडक्टर सीट की तरफ पायदान के नीचे से 21.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उन्हें हेरोइन प्रताप गेट निवासी जतिन, जो राहुल का भाई है, उसने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जतिन को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में नशा तस्करी में प्रयोग कार जब्त कर ली है। दूसरे मामले में टीम ने बस अड्डा कैथल के बाहर एक व्यक्ति के नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप कुमार निवासी सारसा, जिला कुरुक्षेत्र को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
तीसरे मामले में टीम को गांव सीवन से सिरटा रोड पर रजबाहा पुल के पास सूचना मिली कि दीपक निवासी गुमगढ़ मोहल्ला, सीवन मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर सिरटा की तरफ जाएगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दीपक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 225 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।