{"_id":"6ae098b6d7f094d2ea09ec98","slug":"video-roadways-employees-sound-a-battle-cry-regarding-their-november-5-6-strike-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों की 5-6 नवंबर की हड़ताल को लेकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों की 5-6 नवंबर की हड़ताल को लेकर भरी हुंकार
जींद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने पांच और छह नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल को लेकर मंगलवार को डिपो में गेट मीटिंग की। इसमें कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
मीटिंग में जयबीर घणघस, जगदीप लाठर, वीरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण नोहरा, श्रीभगवान, पवन सहारण, अशोक खोखर और अनूप लाठर ने कहा कि सरकार की निजी परमिट, किलोमीटर स्कीम और ठेके पर महंगी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की नीतियां रोडवेज के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाने के बजाय निजी बसों को बढ़ावा देना कर्मचारियों और आम जनता, दोनों के हितों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि निजी सोसायटी की बसों में बुजुर्गों, विद्यार्थियों और महिलाओं को सरकारी बसों में मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मोर्चा की मांग है कि प्रत्येक गांव तक सरकारी बस सेवा पहुंचाई जाए। स्कूल और कॉलेज के समय छात्राओं के लिए अलग स्पेशल सरकारी बसें चलाई जाएं, ताकि उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया है, जिसमें सरकारी बसों की संख्या बढ़ाने, नियमित भर्ती करने और कर्मचारियों की लंबित आर्थिक मांगें लागू करने की मांग शामिल है। मोर्चा नेताओं ने कहा कि यह हड़ताल केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी परिवहन व्यवस्था, सस्ती यात्रा और युवाओं के रोजगार को बचाने की लड़ाई भी है।
बॉक्स
परिचालकों और चालकों का पे ग्रेड बढ़ाने की मांग
कर्मचारियों ने परिचालकों और चालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, उप निरीक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने, वर्ष 2016 में भर्ती चालकों को पक्का करने और बकाया बोनस का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित करने, काटी गई अर्जित छुट्टियां बहाल करने और जोखिम भत्ता देने की मांग भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।