Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Raksha Bandhan celebrated at Jind District Jail; prisoners take pledge to shun drugs
{"_id":"6a8a7e842c7f26366e01361d","slug":"video-raksha-bandhan-celebrated-at-jind-district-jail-prisoners-take-pledge-to-shun-drugs-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जिला कारागार में मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जिला कारागार में मनाया रक्षाबंधन, कैदियों को दिलाई नशामुक्ति की प्रतिज्ञा
ब्रह्माकुमारीज विवेकानंद नगर की ओर से जिला कारागार में नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीके नीलम बहन, बीके कोमल बहन एवं बीके शशि बहन ने कारागार में बंद भाई-बहनों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन के सच्चे आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते की रक्षा का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को नशे, बुराइयों और नकारात्मक आदतों से मुक्त करने का पवित्र संकल्प भी है। नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसके मन, परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए नशामुक्त जीवन ही सच्चे अर्थों में स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार है।
बहनों ने सभी से आह्वान किया कि वे आत्मबल, संयम, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना को जीवन में अपनाएं तथा स्वयं नशे से दूर रहते हुए दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उपस्थित भाई-बहनों ने नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके गौरव भाई, बीके राजीव एवं विपिन भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।