{"_id":"68fe1b5c2d983ddb11097130","slug":"video-organising-a-two-day-wrestling-competition-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दो दिवसीय दंगल के पहले दिन 500 पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दो दिवसीय दंगल के पहले दिन 500 पहलवानों ने दिखाया दम
दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम में दो दिवसीय दंगल के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इससे पूर्व कुश्ती का शुभारंभ बेरी नगर पालिका के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप कादयान, इनेलो युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान ने रिबन काटकर व खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर करवाया। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष दल्ला धाम में ग्रामीणों के सहयोग से दंगल व विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाता हैं। दंगल के पहले दिन पूरे हरियाणा व आसपास के राज्यों से करीब 500 पहलवान आए हैं। इस तरह वजन की कुश्ती का दंगल पूरे क्षेत्र में सबसे बड़ा होता हैं। दंगल में बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने के लिए खाने का प्रबंध दल्ला धाम की तरफ से किया जाता है।
दंगल के दूसरे दिन फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। दंगल के पहले दिन 27, 30, 33, 36, 39, 42, 49, 57, 65, 74, 85 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई गई है और सोमवार को फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। कोच बिटटू बाघपुर ने बताया कि हर वर्ष दल्ला वाला धाम में दो दिवसीय दंगल का आयोजन करवाया जाता हैं। दंगल में कोच की भूमिका कालू दूबलधन, बिटटू बाघपुर, मुकेश बाब अखाड़ा बेरी, सोनू कादयान बाबा अखाड़ा बेरी, संदीप, पवन, सोन, प्रदीप ढ़राणा, दलजीत बाघपुर आदि ने निभाई। इस अवसर पर पार्षद नवदीप, जतिन, मोहित, रोहित, प्रतीक, विनोद, अजीत, जयवीर, संजू, मोहित आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।