फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Crop registration work on holiday at three places, halted due to power failure

झज्जर: छुट्टी के दिन तीन जगह फसल पंजीकरण का काम, बिजली गुल होने से रुका

Sat, 26 Sep 2026 07:23 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:23 PM IST
Jhajjar: Crop registration work on holiday at three places, halted due to power failure
झज्जर। किसानों की फसल पंजीकरण का काम जारी है। प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए शनिवार को छुट्टी के दिन तीन जगहों पर कंप्यूटर लगाकर पंजीकरण का काम करवाया, लेकिन बिजली की आंख-मिचौली ने काम को रोक दिया। इसके चलते किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। शनिवार को भी 200 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करवाया। शनिवार को सरकारी कार्यालयों की छुट्टी का दिन था, इसलिए प्रशासन की तरफ से सरल केंद्र के अलावा एसडीएम कार्यालय के नजदीक दो जगहों पर फसल पंजीकरण के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई हुई थी। किसान भी आराम से अपने पंजीकरण का काम करा रहे थे, लेकिन पूरा दिन में कई बार बिजली आंख-मिचौली खेलती रही। इस कारण किसानों को इंतजार करना पड़ा। लघु सचिवालय के दोनों फेज में कई बार बिजली गुल हुई। इसके चलते कंप्यूटर बंद हो गए और काम नहीं हो सका। बिजली सुचारु होने पर ही काम चालू हो सका। राज्य सरकार की तरफ से खरीफ-2026 के दौरान मेरी फसल-मेरा ब्योरा'' पोर्टल पर फसल पंजीकरण से वंचित रह गए किसानों को एक और अवसर प्रदान किया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी खरीफ फसलों का पंजीकरण नहीं कराया है, वे रविवार, 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपनी कृषि भूमि एवं फसल विवरण दर्ज करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण से छूटे हुए किसान उपमंडल अधिकारी (नागरिक) झज्जर, बेरी, बादली व बहादुरगढ़ के कार्यालय में जाकर भी अपनी कृषि भूमि व फसल से संबंधित जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों द्वारा दर्ज किए गए भूमि एवं फसल संबंधी विवरण का सत्यापन सेटेलाइट डाटा तथा संबंधित उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा ग्राउंड ट्रूथिंग एवं मौका निरीक्षण के माध्यम से करवाया जाएगा। पोर्टल पर किया गया फसल पंजीकरण सत्यापन उपरांत ही मान्य माना जाएगा। डीसी ने जिला के किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल पंजीकरण के समय अपनी भूमि एवं फसल से संबंधित पूर्ण एवं सटीक जानकारी दर्ज करें। सही विवरण देने से सत्यापन प्रक्रिया और फसल बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीसी ने बताया कि पोर्टल के पुनः खुलने की अवधि में 27 सितंबर के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किसानों को फसल पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मुजफ्फरनगर: बारिश के बीच रोजगार मेले में उमड़े युवा, कई कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर

26 Sep 2026

मेरठ: श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में मंडलीय संस्कृत प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

26 Sep 2026

मेरठ: बारिश के बीच सदर दुर्गाबाड़ी से निकली जैन समाज की शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

26 Sep 2026

मेरठ: नौ बजे पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लाभार्थी, पौने चार घंटे बाद पहुंचे नेता-अधिकारी

26 Sep 2026

Meerut: महावीर जयंती भवन में व्रतियों का विधिपूर्वक पारणा, आचार्य सौरभ सागर महाराज ने दिया आशीर्वाद

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली में बारिश से धान की फसल गिरी, खेतों में भरा पानी, लगातार बारिश से परेशान हुए लोग

26 Sep 2026

अलीगढ़ में हो रही श्री हनुमंत चरित कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले यह

26 Sep 2026
विज्ञापन

पंजाब चुनाव 2027: दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं अमृतपाल सिंह, धूरी समेत 4 सीटों पर मंथन

जालंधर के बाबा सोढल मेले में पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मंदिर में की पूजा-अर्चना

26 Sep 2026

जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते युवकों का वीडियो वायरल, एसीपी बोले-पुराना वीडियो

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश बनी आफत, फसलें तबाह, बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, कई इलाकों में बिजली गुल

26 Sep 2026

दिल्ली में मौसम हुआ खुशनुमा, छाई काली घटा; बारिश के आसार

26 Sep 2026

Video: कृष्णानगर में जलभराव के बीच खराब हो रहे वाहन, किला चौराहे पर भी भरा पानी

26 Sep 2026

फिरोजपुर में काउंटर इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर हेरोइन, पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

पटियाला की निजी यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, छात्रों ने गाड़ी तोड़ी

26 Sep 2026

धर्मशाला: बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए बने परेशानी का सबब

26 Sep 2026

अलीगढ़ में सुबह से लगातार हल्की बारिश जारी

26 Sep 2026

वीडियो: सोलन में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह का आयोजन

26 Sep 2026

VIDEO: रामनगरी पहुंची एनएसजी की टीम, राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

26 Sep 2026

Video: अमेठी में कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत, पति घायल

26 Sep 2026

Video: रायबरेली में बारिश से आई आफत, अलर्ट जारी होने के साथ स्कूल बंद

26 Sep 2026

Video: अंबेडकरनगर के आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त हाउस अरेस्ट

26 Sep 2026

कानपुर: बारिश पर भारी पड़ा राजनीतिक उत्साह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सभा में उमड़ी भारी भीड़

26 Sep 2026

कानपुर: सरसैया घाट पर पितृपक्ष की पहली पूजा, पूर्णिमा श्राद्ध पर श्रद्धालुओं ने किया तर्पण

26 Sep 2026

वीडियो: विजय कुमार को सर्वसम्मति से नालागढ़ ब्लॉक पंचायत प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना

26 Sep 2026

Video: कमता चौराहे पर जलभराव से रेंगते रहे वाहन, भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी

26 Sep 2026

Video: तीन दिन से आफत बनी बारिश, चक्रवात ने बिगाड़े हालात, अयोध्या में सड़कें बनीं तालाब

26 Sep 2026

कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर लांघ गैस टैंकर में घुसी फॉर्च्यूनर

26 Sep 2026

एशियन गेम्स: जीत के बाद अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम से वीडियो कॉल पर की बात, दी बधाई

वीडियो: करवट बदलेगा माैसम, शिमला में छाए बादल, चार दिन बारिश के आसार

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed