Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
In the 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Commitment Campaign), 5,100 students formed a human chain, conveying a message of environmental conservation and Indian culture.
{"_id":"6ad2293aa297f404180852a5","slug":"video-in-the-seva-sankalp-abhiyan-service-commitment-campaign-5100-students-formed-a-human-chain-conveying-a-message-of-environmental-conservation-and-indian-culture-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवा संकल्प अभियान में 5100 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा संकल्प अभियान में 5100 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश
झज्जर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर के दिल्ली रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 5100 विद्यार्थियों ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।
शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामाजिक एकजुटता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प प्रदर्शित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, संजय कबलाना, आनंद सागर व मनीष बंसल मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक एकजुटता और राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में मानव रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के अनुकूल संसाधनों के उपयोग और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। रंगोली में विकसित भारत @ 2047 की परिकल्पना को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक और जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा ने ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।