{"_id":"69303f00084b0ff6b500a6f9","slug":"video-in-jhajjar-the-association-warned-the-chief-officers-of-the-irrigation-department-against-acting-arbitrarily-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एसोसिएशन ने मनमानी करने पर सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एसोसिएशन ने मनमानी करने पर सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों को चेताया
शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में मांगों को लेकर कनिष्ठ अभियंताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की तरफ से अंतिम चेतावनी देने के बाद भी सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारियों का मामला ना सुलझाने का रवैया दिखाई दिया।
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी सुमित गहलावत जेई, विकास एवं पंचायती राज विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी राजबीर धनखड़ जेई, भवन एवं मार्ग निर्माण विभाग के ब्रांच सेक्रेटरी ओमबीर जेई और हरियाणा राज्य कृषि एवं मार्केंटिंग बोर्ड के ब्रांच सेक्रेटरी विनय कुमार जेई ने सुनिश्चित किया कि इन सभी विभागों के कनिष्ठ अभियंता सिंचाई विभाग के प्रांगण में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल में पुरजोर समर्थन के साथ शामिल होंगे।
एसोसिएशन की तरफ से पहले ही सिंचाई विभाग झज्जर के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दे दी गई थी, लेकिन बुधवार को एसोसिएशन ने पूर्ण मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों को चेताया है कि अब झज्जर के बिजली, सीवरेज, घरेलू पानी सप्लाई आदि सभी जनहित कार्य बाधित होंगे। जनता को होने वाली परेशान के जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारी होंगे। अधिकारियों की तरफ से की गई मनमानी व वादाखिलाफी का जवाब डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा डंके की चोट पर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।