{"_id":"6af61e6b861ab5a31a0c5018","slug":"5th-grade-student-kidnapped-escapes-by-jumping-out-hisar-news-c-21-hsr1005-991393-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 5वीं के छात्र का अपहरण, कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 5वीं के छात्र का अपहरण, कूदकर बचाई जान
Fri, 13 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
हांसी।
शहर की आर्य नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े पांचवीं कक्षा के छात्र को अगवा करने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। छात्र ने आरोप लगाया कि ऑटो सवार युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन ऑटो में बैठा लिया। छात्र के अनुसार, जब ऑटो जींद चौक पर पहुंचा तो उसने शोर मचा दिया। ऑटो की रफ्तार धीमी होते ही वह उससे छलांग लगाकर बाहर निकल गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक आर्य नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। छात्र ने परिजनों को बताया कि वह अपनी साइकिल लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऑटो सवार युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह पर हाथ रखकर जबरन ऑटो में बैठा लिया। छात्र के मुताबिक, जब ऑटो जींद चौक पर पहुंचा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ऑटो की गति धीमी हुई तो उसने छलांग लगा दी।
छात्र के ऑटो से कूदने के बाद चालक और साइकिल लेकर पीछे आ रहा युवक साइकिल छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद छात्र अपने परिजनों के पास पहुंचा और उन्हें पूरी घटना बताई। बच्चे की बात सुनकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम आर्य नगर कॉलोनी पहुंची। पुलिस ने छात्र और उसके परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने पर कॉलोनी के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनी और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
मौके पर पहुंचे एसआई खेता राम ने बताया कि छात्र के संबंध में सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। छात्र और उसके परिजनों से बातचीत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पुख्ता जानकारी सामने आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।