Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Samyukt Kisan Morcha locks the gates of Tohana and Dharsul grain markets; demands the start of government procurement.
{"_id":"6acf267de20cdda6750e3355","slug":"video-samyukt-kisan-morcha-locks-the-gates-of-tohana-and-dharsul-grain-markets-demands-the-start-of-government-procurement-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा ने टोहाना और धारसूल अनाज मंडी के गेट पर जड़ा ताला, बोले- सरकारी खरीद शुरू करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा ने टोहाना और धारसूल अनाज मंडी के गेट पर जड़ा ताला, बोले- सरकारी खरीद शुरू करो
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसानों ने टोहाना और धारसूल अनाज मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़कर सांकेतिक धरना किया। इस दौरान किसानों ने हरियाणा सरकार, मार्केट कमेटी प्रशासन और सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मंडी परिसर में धरना देकर धान की सरकारी खरीद एमएसपी पर शुरू करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान किसान नेता जगतार सिंह और जग्गी महल ने बताया कि मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकार की ओर से खरीद शुरू नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 प्रतिशत नमी वाली सूखी फसल में भी 200 रुपये प्रति क्विंटल का कट लगाया जा रहा है, जबकि 18-19 प्रतिशत नमी वाली जीरी को 1900 से 2000 रुपये में खरीदने के लिए किसान को मजबूर किया जा रहा है।
किसान नेताओं ने कहा कि मंत्री, डीसी, एसडीएम आते हैं, फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई समाधान नहीं होता। ऊपर से मंडी में पड़ी जीरी बारिश के कारण खराब हो रही है, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यह तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन है। अगर सरकार ने खरीद शुरू कर किसानों को पूरा भाव नहीं दिया तो संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले के अनुसार सड़कों को जाम करने, मार्केट कमेटी को पक्का बंद करने और एसडीएम-डीसी कार्यालय का घेराव करने जैसे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। किसानों ने कहा कि अब आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।