Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Municipal Council and traffic police arrived at Hans Market in Fatehabad to remove encroachments.
{"_id":"6ab60738fd7113c78e039ee3","slug":"video-municipal-council-and-traffic-police-arrived-at-hans-market-in-fatehabad-to-remove-encroachments-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस
शहर के हंस मार्केट में शुक्रवार को नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने बाजार में सड़क और सार्वजनिक स्थान पर लगाई गई सब्जी की रेहड़ियों को हटवाया। इस दौरान पांच रेहड़ियों को नगर परिषद की टीम ने कब्जे में भी ले लिया। अचानक हुई कार्रवाई से सब्जी रेहड़ी संचालकों में खलबली मच गई।
नगर परिषद की टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ हंस मार्केट पहुंची और सड़क किनारे तथा आवागमन में बाधा बन रही रेहड़ियों को हटाना शुरू किया। अधिकारियों ने रेहड़ी संचालकों को निर्धारित स्थान पर ही रेहड़ी लगाने और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। टीम ने मौके पर मौजूद कई रेहड़ियों को हटवाया, जबकि पांच रेहड़ियों को कब्जे में लेकर नगर परिषद कार्यालय भिजवा दिया।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, हंस मार्केट में सड़क किनारे रेहड़ियां लगने से कई बार यातायात प्रभावित होता है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए संयुक्त अभियान चलाया गया।
नगर परिषद के एसआई महेश ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थान पर ही रेहड़ी लगाएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।