Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Land certificates distributed to 1475 families of Prajapati community in Fatehabad, Cabinet Minister Krishna Bedi said- Government is committed to the development of every section
{"_id":"689c5c0fd2b01f7ab00e04ca","slug":"video-land-certificates-distributed-to-1475-families-of-prajapati-community-in-fatehabad-cabinet-minister-krishna-bedi-said-government-is-committed-to-the-development-of-every-section-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में प्रजापति समुदाय के 1475 परिवारों को भूमि प्रमाण-पत्र वितरित, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले- सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में प्रजापति समुदाय के 1475 परिवारों को भूमि प्रमाण-पत्र वितरित, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले- सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध
हरियाणा सरकार द्वारा प्रजापति समुदाय के पात्र परिवारों को मिट्टी के बर्तन बनाने और आवा लगाने के लिए आरक्षित भूमि के प्रमाण-पत्र वितरित करने के उद्देश्य से बुधवार को डीपीआरसी हॉल, फतेहाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रमः आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की जस्नतों को समझते हुए ठोस निर्णय ले रही है। प्रजापति जाति के वे लोग जिनके पास मिट्टी उठाने के लिए भूमि नहीं थी, अब पंचायत भूमि से पांच एकड़ तक भूमि का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा पंजाब ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) नियमावली, 1964 के नियम 3(4) के अंतर्गत दी गई है, जिससे इस पारंपरिक कला को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक के 87, भट्ट ब्लॉक के 542, नागपुर ब्लॉक के 9 और भूना ब्लॉक के 837 सहित कुल 1475 परिवारों को भूमि के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए, वहीं फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मौके पर 17 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।