Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Jago organization has launched a 'System Change Campaign' in Fatehabad; the program commenced today at the PWD Rest House
{"_id":"6abf73ac45bf510326064b52","slug":"video-jago-organization-has-launched-a-system-change-campaign-in-fatehabad-the-program-commenced-today-at-the-pwd-rest-house-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में जागो संस्था ने शुरू किया व्यवस्था परिवर्तन अभियान, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज से शुरू हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में जागो संस्था ने शुरू किया व्यवस्था परिवर्तन अभियान, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज से शुरू हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जागो संस्था की ओर से शुक्रवार से व्यवस्था परिवर्तन अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत पीडब्ल्यूडी के पुराने रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम से हुई। संस्था के अनुसार यह अभियान 23 जनवरी तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया जाएगा।
संस्था के प्रधान देवेंद्र सिंह दहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों और उनके आदर्शों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री के कार्यकाल में देश ने अनेक महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना किया। उनके अनुसार शास्त्री के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर देश में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई मुद्दों को चिह्नित किया गया है। जागो संस्था ने सामाजिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी अपने अभियान में शामिल किया है। संस्था की ओर से लिव-इन रिलेशन व्यवस्था को निरस्त करने, बिना व्यभिचार सिद्ध हुए विवाह विच्छेद पर रोक लगाने और बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग रखी गई है।
कार्यक्रम में सुरेंद्र असीजा, एडवोकेट प्रदीप जांगड़ा, प्रमोद बजाज, हरदीप सिंह, सेवा सिंह, अनिल चौधरी, भारत गोयल, राजेंद्र ठाकुर, यश तनेजा, अनिल कुमार और सन्नी बरेजा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।