Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers in Tohana (Fatehabad) blocked the gate of the auxiliary grain market and raised slogans; a commotion ensued over the lack of procurement.
{"_id":"6ad464e079401e4b63098f3c","slug":"video-farmers-in-tohana-fatehabad-blocked-the-gate-of-the-auxiliary-grain-market-and-raised-slogans-a-commotion-ensued-over-the-lack-of-procurement-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना अतिरिक्त अनाज मंडी का गेट बंद कर किसानों ने की नारेबाजी, खरीद न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना अतिरिक्त अनाज मंडी का गेट बंद कर किसानों ने की नारेबाजी, खरीद न होने पर हंगामा
अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने शनिवार को मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ गेट पर डट गए और प्रशासन व मार्केट कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी प्राइवेट मिलर्स से मिले हुए हैं।
किसानों ने बताया कि सरकार ने धान का रेट 2461 रुपये तय किया है, लेकिन मंडी में 1800 से 2100 रुपये में धान लूटा जा रहा है। किसान सतीश शर्मा ने कहा कि लेबर कमीशन पर खुली लूट हो रही है। धान 2000, 1850, 2100 और 1950 रुपये में काटा जा रहा है। सात दिन से कोई सुनवाई नहीं हो रही।
दूसरे किसान ने बताया कि समस्या रेट और प्राइवेट खरीद की है। सबसे महंगी मशीनें 12 से 20 लाख में लेकर आए हैं, लेकिन अफसर कोई काम नहीं कर रहे। कमिश्नर से लेकर सचिव तक मिले हुए हैं।
किसान राजेश कुमार गांव ने बताया कि उसका धान एक सप्ताह से मंडी में पड़ा है। उसके पास खुद का मॉइस्चर मीटर है, जिसमें नमी 12 से 17 प्रतिशत आ रही है। उसने वीडियो बनाकर ऑनलाइन अधिकारियों और सचिव को दिखा दी, लेकिन वेयरहाउस का मीटर खराब बताकर तोल नहीं की जा रही। वेयरहाउस खरीददार संजय हुड्डा ने रात साढ़े आठ बजे तक बायोमेट्रिक कराने के बाद भी पर्ची नहीं काटी और धमकाया कि चक्कर कटवाएंगे।
किसानों की मांग है कि मंडी में पड़ा एक-एक दाना 2461 रुपये में खरीदा जाए। मॉइस्चर मीटर सही किए जाएं। उन्होंने कहा कि धान में नमी प्रशासन की लापरवाही से आई है। कभी मिक्सिंग तो कभी बारिश का पानी मिलने का बहाना बनाकर खरीद से मना किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।