{"_id":"6ad3b4bd0f2e01a0ae0596da","slug":"district-gets-government-coaches-for-netball-and-lawn-tennis-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163139-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले को मिले नेटबाल और लॉन टेनिस के सरकारी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले को मिले नेटबाल और लॉन टेनिस के सरकारी कोच
Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद7 जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में बना लाॅन टेनिस का मैदान। संवाद
फतेहाबाद। जिले को नेटबाल और लॉन टेनिस के एक-एक सरकारी कोच मिले हैं। इससे दोनों खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि नेटबाल के लिए जिला मुख्यालय पर अब तक मैदान उपलब्ध नहीं है।
वहीं दो साल पहले लॉन टेनिस के लिए जिला परिषद मैदान बनवाकर दे चुकी है। सरकारी कोच मिलने से नेटबाल और लॉन टेनिस में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी अपनी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार कर सकेंगे।
नियमित प्रशिक्षण से उन्हें जिला स्तर से लेकर उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। दोनों खेलों के लिए कोच की नियुक्ति के बाद अब बुनियादी सुविधाओं का अंतर सामने आया है।
विज्ञापन
लॉन टेनिस के खिलाड़ियों के लिए मैदान की व्यवस्था हो चुकी है। दूसरी ओर नेटबाल के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जिला मुख्यालय पर मैदान मिलने का इंतजार है।