Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Congress MLA Paramvir visits the sanitation workers' protest in Tohana; says their demands are legitimate and he will raise the issue in Legislative Assembly
{"_id":"6a8a816a9597f4429b036eef","slug":"video-congress-mla-paramvir-visits-the-sanitation-workers-protest-in-tohana-says-their-demands-are-legitimate-and-he-will-raise-the-issue-in-legislative-assembly-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक परमवीर, बोले- मांगें जायज, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक परमवीर, बोले- मांगें जायज, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज
नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने समर्थन दिया है। विधायक परमवीर धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इनकी सभी मांगें मानकर इन्हें पक्का करना बहुत जरूरी है। विधायक ने मंच से कहा कि 11 हजार के करीब कर्मचारी लंबे समय से विभाग में लगे हुए हैं। शहरों और गांवों में कई-कई सालों से ये कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, इसलिए इनका पक्का होने का पूरा हक है।
परमवीर ने कहा कि उनकी बाकी मांगें भी बिल्कुल जायज हैं। जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वह जोर-शोर से विधानसभा के अंदर उठाएंगे। इतना ही नहीं, वह अपनी पार्टी के अन्य साथी विधायकों से भी कहेंगे कि जिसको भी सदन में बोलने का मौका मिले, वह इस मांग को प्रमुखता से उठाए। धरने में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी शामिल हैं। विधायक के समर्थन देने के बाद कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।