{"_id":"689db01f09d862ff260cfc6f","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-in-tosham-on-the-occasion-of-national-independence-day-in-bhiwani-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर तोशाम में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर तोशाम में निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को तोशाम कस्बे में प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम रवि मीणा के मार्गदर्शन और बीडीपीओ सोमबीर कादियान के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विद,जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लेकर देशभक्ति का संदेश आम जन को दिया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा।
हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का उद्देश्य देश की आज़ादी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूक करना था। तिरंगा यात्राओं में शामिल प्रतिभागियों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के योगदान की जानकारी दी गई और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।