फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The highway from the bypass to Khardi Mod will be in excellent condition.

Bhiwani News: बाईपास से खरड़ी मोड़ तक हाईवे होगा चकाचक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The highway from the bypass to Khardi Mod will be in excellent condition.
दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ई का गांव खरक के समीप खस्ताहाल सड़क। 
भिवानी। दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग 709ई बनने के 14 साल बाद नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक करीब 24 किलोमीटर मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। खरड़ी मोड़ स्थित एनएचएआई कार्यालय ने इसका खाका तैयार कर लिया है और करीब चार माह में प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

फिलहाल रोहतक रोड स्थित नए बाईपास चौक से नौरंगाबाद, बामला और खरक होते हुए खरड़ी मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता है। दिल्ली-पिलानी को भिवानी के रास्ते राजस्थान से जोड़ने वाले इस मार्ग को फरवरी 2012 की नई राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचना के तहत 709ई नंबर मिला था। निर्माण के बाद से नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक का हिस्सा सुदृढ़ीकरण के दायरे में नहीं आया। नौरंगाबाद के पास इसी मार्ग पर टोल प्लाजा भी बना है।
विज्ञापन

टोल वसूली के बावजूद खस्ताहाल सड़क पर तेज रफ्तार वाहन गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। भिवानी से लोहारू तक कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का नवीनीकरण कराया गया था और ढिगावामंडी तक सड़क की हालत सुधारी गई थी। मगर रोहतक रोड स्थित हुन्नामल प्याऊ से आगे नए बाईपास चौक से खरक तक सड़क लगातार खराब होती गई। खरक में कुछ हिस्सों से सड़क की ऊपरी परत भी उखाड़ दी गई है जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण से वाहनों को मिलेगी रफ्तार
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक करीब 24 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और रफ्तार भी बढ़ेगी। बारिश और अत्यधिक वाहनों की आवाजाही के कारण कई जगह सड़क पर दरारें आ गई हैं तथा गड्ढे बन गए हैं। इनकी वजह से वाहन चालकों की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

34 करोड़ से हो चुका धीराना मोड़ से ढिगावा तक सुदृढ़ीकरण
राष्ट्रीय राजमार्ग के धीराना मोड़ से ढिगावामंडी तक सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 34 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अब इस हिस्से में फिर गड्ढे उभरने लगे हैं और कई जगह दुर्घटना संभावित बिंदु बन गए हैं। वाहन चालकों को पास पहुंचने के बाद गड्ढों का पता चलता है जिससे तेज रफ्तार वाहनों को नुकसान हो रहा है। सड़क का सुदृढ़ीकरण करने वाली एजेंसी की वारंटी भी खत्म हो चुकी है।

बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर लोहानी, जूईकलां और लोहारू में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें भिवानी शहर का बाईपास पूरा करने के लिए करीब 11 किलोमीटर लंबा हांसी-लोहारू रोड जोड़ने वाला बाईपास भी शामिल है। लोहानी में 2.7 किलोमीटर, जूई में 5.5 किलोमीटर और लोहारू में 10.8 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाना है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन नए बाईपास भी प्रस्तावित
दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग के दायरे में खरक, बामला और रोहतक के डोभवाली में तीन नए बाईपास प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रक्रिया चल रही है। इन बाईपास के बनने के बाद भिवानी से रोहतक होते हुए दिल्ली तक का सफर करीब एक घंटे से भी कम समय में तय हो सकेगा।



दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई के नए बाईपास से खरड़ी मोड़ तक करीब 24 किमी दायरे में मार्ग के सुदृढ़ीकरण का एस्टीमेट तैयार किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद इस हिस्से में सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। प्रक्रिया में करीब चार माह लगेंगे और इस अवधि में टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। आवासीय क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर बने बरसाती चैनलों का रखरखाव संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। -राजेश पांडे, इंजीनियर, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट कार्यालय, खरड़ी मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed