फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State-level isolation ward set up in Bhiwani for Lumpy-infected cattle; 175 affected animals admitted.

लंपी संक्रमित गोवंश के लिए भिवानी में बना प्रदेश स्तरीय, आइसोलेशन वार्ड; 175 पीड़ित गोवंश दाखिल

Sun, 06 Sep 2026 10:47 AM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:47 AM IST
State-level isolation ward set up in Bhiwani for Lumpy-infected cattle; 175 affected animals admitted.
लंपी पीड़ित गोवंश के उपचार के लिए भिवानी के तिगड़ाना मोड़ स्थित गोकुलधाम गो सेवा महातीर्थ के प्रयासों से प्रदेश स्तरीय आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। जिसमें करीब 175 गोवंश का उपचार चल रहा है। आइसोलेशन वार्ड में हरियाणा, यूपी, दिल्ली और राजस्थान से भी लंपी पीड़ित गोवंश पहुंच रहा है वहीं भिवानी जिले में भी करीब 550 गोवंश लंपी की चपेट में आ चुके हैं। प्रत्येक गांव में दो से चार मामले सामने आ रहे हैं। सबसे अधिक प्रभाव ढिगावामंडी, लोहारू, जूई क्षेत्र के पशुपालकों के गोवंश में आया है। 70 से 80 गाय हो चुकी हैं लंपी से ठीक, ढाई माह तक वार्ड में रहेंगी गाय तिगड़ाना मोड़ स्थित आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज पूर्व सूबेदार सत्यदेव ने बताया कि लंपी का पूरे प्रदेश में कोई स्पेशल वार्ड नहीं हैं, यहां पर स्पेशल वार्ड में फिलहाल 175 गोवंश उपचाराधीन हैं, जबकि 70 से 80 गोवंश ठीक हो चुकी हैं, जिन्हें पूरी तरह से रिकवर करने के लिए ढाई माह तक निगरानी में यहीं रखा जाएगा। इसके अलावा 24 दिन के अंदर करीब 75 गोवंश की मौत हो चुकी हैं, जिनमें लंपी के लक्षण मिले थे। हालांकि पशुपालन विभाग ने लंपी से अभी किसी भी पशु की मौत की कोई पुष्टि नहीं की है। रोजाना 15 से 20 लंपी पीड़ित पशु आ रहे हैं। जिले में एक लाख 20 हजार गायों का हो चुका वैक्शीनेशन पशुपालन विभाग की तरफ से गायों का वैक्शीनेशन का काम 99 फीसदी पूरा हो चुका है। जिले में एक लाख 20 हजार गायों को वैक्शीन लगाई जा चुकी है। हालांकि कुछ पशुओं के अंदर वैक्शीनेशन होने के बाद भी लंपी के लक्षण सामने आए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है कि पहले से आंशिक लंपी संक्रमित गाय को वैक्शीनेशन किए जाने के बाद ये ज्यादा उभर गए हैं। ऐसे पशुओं का संबंधित गोशालाओं में उपचार दिया जा रहा है। लंपी संक्रमित गोवंश के लिए प्रदेश स्तरीय स्पेशल वार्ड बनाया है। इस वार्ड में पशु चिकित्सकों की टीम को निरीक्षण के लिए भेजा है। वहीं रोजाना ही यहां उपचाराधीन गोवंश की सेहत निगरानी के लिए चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल लंपी से किसी भी गाय की अधिकारिक पुष्टि नहीं है। लंपी से पीड़ित अधिकाश पशु ठीक हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लंपी का आंशिक असर है, जिस पर पशु चिकित्सक निगरानी रख उपचार करा रहे हैं। -डॉ रवींद्र सहरावत उप निदेशक पशुपालन विभाग भिवानी। क्या है लंपी लंपी (गांठदार त्वचा रोग) मवेशियों खासकर गायों में गंभीर और संक्रामक वायरल बीमारी है। इसमें पशु को तेज बुखार आता है। बुखार के कुछ दिन बाद पूरे शरीर की त्वचा पर कठोर और दर्दनाक गांठें (फोड़े) उभर आती हैं। ये गांठें बाद में फूट जाती हैं और इनमें से तरल पदार्थ या मवाद बहने लगता है। दुधारू पशुओं के दूध के उत्पादन में भारी गिरावट आ जाती है। पशु की आंख और नाक से पानी बहना, अत्यधिक लार गिरना, भूख न लगना, और पैरों में सूजन के कारण पशु का लंगड़ाने लगता है। विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैप्रीपॉक्सवायरस नामक वायरस के कारण होती है। मुख्य रूप से मक्खियों, मच्छरों, पिस्सू और चिचड़ जैसे खून चूसने वाले कीड़ों के काटने से फैलती है। संक्रमित पशु के संपर्क में आने या दूषित चारा और पानी के जरिए भी यह स्वस्थ पशुओं में फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेदांता के सामने शहीद पथ पर बस में लगी आग, दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

06 Sep 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, जगह-जगह हुए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

05 Sep 2026

कानपुर: अधिष्ठापन समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले- वंचित वर्गों तक मदद पहुंचाएगा रोटरी क्लब

05 Sep 2026

कानपुर: कल्याणपुर में फल विक्रेताओं ने युवक को जमकर पीटा

05 Sep 2026

Meerut: धर्मेश्वर मंदिर में हुई खाटू श्याम भजन संध्या, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किये दर्शन

05 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: बाल कलाकारों ने किया नाटक का मंचन, खूब बजी तालियां

05 Sep 2026

दिल्ली में प्रदूषण से राहत: आनंद विहार में काई से साफ होगी हवा, नई तकनीक का ट्रायल शुरू

05 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर बाल कलाकारों ने दी प्रस्तुति, खूब लूटी वाहवाही

05 Sep 2026

Meerut: देवी-देवताओं के स्वरुपों में सजे बच्चों को देखने पहुंचे श्रद्धालू

05 Sep 2026

Meerut: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लालकुर्ती मैदा मोहल्ला में छोटे-छोटे बच्चों की सुंदर झांकियों ने मन मोहा

05 Sep 2026

Meerut: शिक्षक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने आयोजित किया गुरु सम्मान समारोह 2026

05 Sep 2026

नेपाल के युवक को पुलिस ने खुदकुशी करने से बचाया

05 Sep 2026

Meerut: बारिश के बाद हर बार की तरह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जलभराव, नगर निगम चैन की नींद सोया

05 Sep 2026

Meerut: कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर

05 Sep 2026

Meerut: नकली फैक्ट्री के गिरोह को पकड़ने के लिए लगाई कई टीम, हो रही गोपनीय जांच

05 Sep 2026

ब्लास्टिंग के कंपन से क्रशर प्लांट का कमरा ढहा, VIDEO

05 Sep 2026

गाजीपुर में राहत सामग्री का वितरण, VIDEO

05 Sep 2026

शिक्षक दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस; VIDEO

05 Sep 2026

जल निकासी की व्यवस्था नहीं, जलभराव से परेशान मलोखर गांव के लोग; VIDEO

05 Sep 2026

आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त 100 केवी ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद चालू, ग्रामीणों में खुशी; VIDEO

05 Sep 2026

सड़क पर घुटने भर पानी में खड़े होकर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया; VIDEO

05 Sep 2026

मूसलाधार बारिश ने शहर की सड़कों की उखड़ी पीच व गिट्टी, अब बढ़ रहा कमर का दर्द; VIDEO

05 Sep 2026

दादा के अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, तलाश जारी; VIDEO

05 Sep 2026

मेड़ता में भाजपा का चुनावी शंखनाद: मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- हर बूथ पर मजबूत करो पकड़

05 Sep 2026

लखनऊ के चिनहट में खेलते समय नाले में गिरे दो बच्चे, पांच वर्षीय बालक की डूबने से मौत

05 Sep 2026

सहपऊ के पीहुरा गांव में पोखर ओवरफ्लो, ग्रामीणों को 20 साल से परेशानी

05 Sep 2026

लखनऊ में माहेश्वरी समाज ने आयोजित किया 'एक शाम कान्हा ने नाम'

05 Sep 2026

आधी रात बजेगा शंखनाद, नंदभवन में गूंजेगा- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

05 Sep 2026

फरीदाबाद में हो रही बारिश से शहर के चौराहों पर लगा जाम

05 Sep 2026

फरीदाबाद: बीपीटीपी कॉलोनी की हड़ताल को एक साल, नहीं हुई कार्रवाई; अधूरे पड़े हैं कार्य

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed