Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
'Run for Unity' organized in Loharu on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel; the city echoed with patriotic slogans.
{"_id":"6ae5eebcf8c4708a790cb033","slug":"video-run-for-unity-organized-in-loharu-on-the-birth-anniversary-of-sardar-vallabhbhai-patel-the-city-echoed-with-patriotic-slogans-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोहारू में निकाली रन फॉर यूनिटी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर लोहारू में निकाली रन फॉर यूनिटी, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
भिवानी। राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम मनोज दलाल ने की, जबकि पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की एकजुटता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
रन फॉर यूनिटी की शुरुआत देवीलाल स्टेडियम से हुई। यह दौड़ देवीलाल चौक से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची और इसके बाद स्वर्ण जयंती पार्क में कार्यक्रम का समापन किया गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरा लोहारू शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। युवाओं और स्कूली बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के महान शिल्पी थे। उन्होंने देश की आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। सरदार पटेल देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री रहे और उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसपी संजीव कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।