{"_id":"6ae5dcda75aa3e21a60876d6","slug":"video-deepika-finished-first-in-the-100-meter-race-and-anjali-stood-first-in-the-long-jump-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में दीपिका व लंबी कूद में अंजलि रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में दीपिका व लंबी कूद में अंजलि रही प्रथम
भिवानी। शहीद गजेन्द्र सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय खरक में तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में दीपिका, लंबी कूद में अंजलि प्रथम रही। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीपिका बेस्ट एथलीट रही। मुख्य अतिथि के तौर पर शहीद गजेंद्र सिंह की माता ओमवती देवी और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शहीद गजेंद्र सिंह की धर्मपत्नी मोनिका देवी रही। इस शुभ अवसर पर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने एक राष्ट्रभक्ति गीत के साथ शहीद गजेंद्र सिंह की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। सायंकालीन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. जगबीर सिंह प्राचार्य एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी और विशिष्ट अतिथि मुख्य समाजसेवी जयराम परमार रहे। डॉ जगबीर सिंह ने महाविद्यालय की छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और छात्राओं को बढ़ चढ़कर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
---------------------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।