{"_id":"681728cc6e61c5a23809c9e6","slug":"video-neet-exam-started-at-five-centers-in-ambala-2352-candidates-will-participate-2025-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में पांच केंद्रों पर शुरू हुई नीट की परीक्षा, 2352 अभ्यर्थी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में पांच केंद्रों पर शुरू हुई नीट की परीक्षा, 2352 अभ्यर्थी लेंगे भाग
पांच सेंटर पर रविवार को नीट यूजी 2025 की शुरू हो गई। इसमें तीन अंबाला कैंट में और दो अंबाला सिटी में बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों को छूट देते हुए एक घंटा अतिरिक्त यानी दोपहर दो से छह बजे तक दिया गया है। कुल 2352 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान पांचों सेंटरों के बाहर और अंदर पुलिस के कर्मचारी तैनात की गए है।
प्रत्येक सेंटर पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है जोकि पुलिस की निगरानी में है। इसके साथ ही सीसीटीवी और जैमर के प्रबंध भी किए हैं। पांचों स्कूल के प्राचार्य को ही केंद्र अधीक्षक की कमान सौंपी गई है ताकि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं समुचित ढंग से उपलब्ध करवाई जा सकें। वहीं नीट यूजी 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं भारतीय नगर पालिका अधिनियम की धारा 163 बीएनएसएस के तहत यह आदेश जारी किए गए हैं।
परीक्षा केंद्र के बाहर सुबह ही अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। केंद्र के बाहर पुलिस फोर्स ने व्यवस्था संभालते हुए चेकिंग कर अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। बलदेव नगर थाना के पास परीक्षा केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद किया गया था। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही और लंबी लाइन लग गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।