Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Minister Anil Vij seen dancing to devotional offerings (bhaints) for the Goddess in Ambala
{"_id":"6ad71e73cc4a2727f4094eaf","slug":"video-minister-anil-vij-seen-dancing-to-devotional-offerings-bhaints-for-the-goddess-in-ambala-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मां की भेंटों पर झूमते नजर आए मंत्री अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मां की भेंटों पर झूमते नजर आए मंत्री अनिल विज
नवरात्रों के पावन अवसर पर ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। शास्त्री कॉलोनी और बाजीगर मोहल्ले में आयोजित माता की चौकी व भगवती जागरण में उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया और भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं के साथ झूमते नजर आए।
शास्त्री कॉलोनी रेजिडेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित माता की चौकी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री अनिल विज ने विधिवत माथा टेककर आरती की। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर वह खुद को रोक नहीं पाए और भक्तों संग जमकर झूमे। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इससे पूर्व, उन्होंने एफसीआई गोदाम के पास बाजीगर मोहल्ले में 10वें विशाल भगवती जागरण में भाग लिया और ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सभी को नवरात्रों व विजयादशमी की बधाई दी। आयोजकों के अनुरोध पर उन्होंने अपनी स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। भाजपा नेताओं व स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।