Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
first rain in Ambala exposed the truth; Barara was submerged, the maize crop of the farmers was also washed away
{"_id":"6857bd13a1e2acdcc2039814","slug":"video-first-rain-in-ambala-exposed-the-truth-barara-was-submerged-the-maize-crop-of-the-farmers-was-also-washed-away-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में पहली बारिश ने खोली पोल; बराड़ा हुआ जलमग्न, किसानों की मक्का फसल भी बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में पहली बारिश ने खोली पोल; बराड़ा हुआ जलमग्न, किसानों की मक्का फसल भी बही
बराड़ा में सीजन की पहली अच्छी बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। बारिश से न केवल सड़कों पर जलभराव हो गया, बल्कि अनाज मंडी में भी किसानों की मक्का की फसल बरसाती पानी में बह गई और किसान अपने हाथों से मक्का के दाने चुगने पर मजबूर हो गए। बारिश के कारण किसानों पर मार पड़ी। वहीं, पुलिस चौकी बराड़ा में भी जलभराव हो गया।
वहीं, नगरपालिका प्रशासन की ओर से कस्बा में नालों की सफाई के दावे किए गए थे, लेकिन पहली बारिश ने ही दावों की पोल खोल दी। बारिश से मुख्य रोड के दोनों तरफ भी जलभराव हो गया। वहीं, पुलिस चौकी में जलभराव होने के साथ ही छत टपकने से भी पुलिस कर्मचारियों को परेशानी रही।
मौसम विभाग की ओर से रविवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। 26 जून तक बारिश होने की संभावना है। अंबाला के साथ ही नारायणगढ़ और बराड़ा में ज्यादा बारिश हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।