{"_id":"6950f2c2a47e2e68ac0db26d","slug":"video-anil-vij-listen-pm-modi-mann-ki-baat-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में युवाओं, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा पर फोकस: अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात में युवाओं, स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा पर फोकस: अनिल विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2025 का अंतिम मन की बात कार्यक्रम रविवार को प्रसारित हुआ। इसमें उन्होंने हमेशा की तरह समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। प्रधानमंत्री हर एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारियां साझा करते हैं। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मन की बात कार्यक्रम के 129 एपिसोड को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया और उनकी मेहनत, नवाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों की सराहना की।
ऊर्जा मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए अनावश्यक एंटीबायोटिक के प्रयोग से बचने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच-परीक्षण और चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि इससे दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है।विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सरकार द्वारा 1.10 लाख की अनुदान राशि दी जा रही है और लगभग इतनी ही लागत में सोलर सिस्टम स्थापित हो जाता है। एक बार सिस्टम लगने के बाद घर के बिजली बिल से लगभग मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने पात्र नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।