Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
JNU issues stern warning regarding recovery from contractual employees
{"_id":"6a36b42ea997c5f8790ea107","slug":"video-jnu-issues-stern-warning-regarding-recovery-from-contractual-employees-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेएनयू ने संविदा कर्मचारियों से वसूली पर दी सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेएनयू ने संविदा कर्मचारियों से वसूली पर दी सख्त चेतावनी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने संविदा कर्मचारियों से सेवा जारी रखने के बदले भुगतान की मांग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में जेएनयू के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाली एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करेगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता 2020 की धारा 49 में उल्लेख है कि कोई भी ठेकेदार या संविदा एजेंसी अनुबंधित श्रमिकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार का शुल्क, फीस या कमीशन नहीं ले सकता है। अगर कोई एजेंसी अवैध गतिविधियों में लिप्त मिलती है तो विश्वविद्यालय श्रम कानून के प्रावधानों और अनुबंध की शर्तों के अनुसार उस एजेंसी के विरुद्ध उचित कानूनी और संविदात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।