फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather today Chances of light rain

मौसम अपडेट: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा, तापमान 31.3 डिग्री पर पहुंचा; जानें आईएमडी ने क्या कहा

Thu, 03 Sep 2026 08:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 08:07 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दक्षिणी दिल्ली के ओखला और शाहीन बाग समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi ncr weather today Chances of light rain
दिल्ली-एनसीआर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बुधवार को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दक्षिणी दिल्ली के ओखला, शाहीन बाग समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि लुटियन दिल्ली के कई हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। बारिश और दिनभर छाए बादलों के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी मानसून सिस्टम का असर दिल्ली में बना रहेगा। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम को बारिश के एक-दो दौर आने के आसार हैं। इससे दिनभर मौसम में नमी और बादलों का असर बना रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से बना मानसून सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से हरियाणा तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के प्रभाव से बुधवार सुबह से दोपहर बाद तक दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले 4.7 डिग्री कम और सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी बारिश के दौर से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed