फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer shot dead outside a gym in Narela

दिल्ली में मर्डर: नरेला में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जिम के बाहर वारदात को दिया अंजाम; लोगों का हंगामा

Thu, 03 Sep 2026 09:30 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 09:30 AM IST
सार

नरेला इलाके में आज सुबह एक जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Property dealer shot dead outside a gym in Narela
प्रॉपर्टी डीलर की नरेला में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला के बांकनेर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र के नहरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। सुबह में वह गांव से जिम करने के लिए आए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कई दिन से बदमाश उन्हें रंगदारी के लिए धमका रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के रिश्तेदार और दोस्त हंगामा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद कुमार का मुकुल प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय है और गांव में उनका एक बैंक्वेट हाल है। सुबह करीब छह बजे जिम आए थे। जैसे ही वह वहां से बाहर निकले तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
विज्ञापन




गंभीर रूप से घायल प्रमोद को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद वह नरेला के एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से चल रहे थे। पुलिस ने मौके साक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही आस पास की सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed