Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Husband and wife arrested in fraud case of Rs 2.5 crore in name of selling flat in Dwarka in Delhi
{"_id":"69a1b5594061938aa20b8701","slug":"video-husband-and-wife-arrested-in-fraud-case-of-rs-25-crore-in-name-of-selling-flat-in-dwarka-in-delhi-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: द्वारका में फ्लैट बेचने के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: द्वारका में फ्लैट बेचने के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचकर ठगी करने के आरोप में 57 वर्षीय व्यक्ति नरेश कुमार सिकरी और उसकी पत्नी शारदा सिकरी (55) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। ये द्वारका सेक्टर-9 के निवासी हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि दंपती ने जिस फ्लैट को पहले ही बैंक में गिरवी रखा था, उसी संपत्ति के संबंध में कई लोगों के साथ बिक्री समझौते किए और उनसे बड़ी रकम वसूली। आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी के जरिए विभिन्न व्यक्तियों से करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये जुटाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए थे। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि शारदा सिकरी ने अपने फ्लैट को बेचने के लिए उनसे समझौते किए और भारी रकम लेने के बावजूद बिक्री प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
6 जनवरी 2024 और 14 जुलाई 2024 को द्वारका साउथ थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार प्रयासों के बावजूद दंपती गिरफ्तारी से बचते रहे। शारदा सिकरी की अग्रिम जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी और बाद में इसे दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले लिया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर द्वारका साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह व एसआई नवीन यादव की टीम ने दंपती का पता लगाकर उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने कथित तौर पर अपराध स्वीकार किया और बताया कि बैंक का बकाया चुकाने के लिए धन जुटाने की योजना के तहत उन्होंने फ्लैट को गिरवी रखकर यह साजिश रची। पुलिस के मुताबिक पेशे से लोन एजेंट नरेश सिकरी धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। संबंधित फ्लैट उसकी पत्नी के नाम पर था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दंपती अन्य समान मामलों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।