Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Bones of children are becoming weak due to deficiency of Vitamin D
{"_id":"69d115f3f70f0ff1f901cd03","slug":"video-bones-of-children-are-becoming-weak-due-to-deficiency-of-vitamin-d-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विटामिन डी की कमी से बच्चों की हड्डियां हो रहीं कमजोर, डॉक्टर ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विटामिन डी की कमी से बच्चों की हड्डियां हो रहीं कमजोर, डॉक्टर ने बताई वजह
नई दिल्ली। देश में भरपूर धूप होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। बदलती जीवनशैली, घर और ऑफिस में ज्यादा समय बिताना, सनस्क्रीन का अधिक उपयोग और खराब खानपान इसके प्रमुख कारण हैं। डॉक्टरों के अनुसार इस कमी का सबसे ज्यादा असर युवाओं और महिलाओं में देखने को मिल रहा है। कमर, घुटनों और पीठ में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं बच्चों में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होना, थकान और विकास प्रभावित होने जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं।
गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि रोजाना सुबह की धूप लेना और संतुलित आहार जैसे दूध, अंडा, मछली और फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ इस कमी को दूर करने में मददगार हैं। उन्होंने सलाह दी कि लगातार दर्द या कमजोरी होने पर डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।