Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Admission for law program in Delhi University will start from one June
{"_id":"6a0b21e50adf039a940cde92","slug":"video-admission-for-law-program-in-delhi-university-will-start-from-one-june-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ प्रोग्राम के लिए एक जून से शुरू होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ प्रोग्राम के लिए एक जून से शुरू होगा दाखिला
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स) में दाखिले के लिए सीट का आवंटन एक जून से शुरु होगा। विश्वविद्यालय ने इन प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सोमवार को एलोकेशन कम एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही इन कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि को भी बढ़ा दिया है। पहले इनके लिए पंजीकरण 18 मई तक किया जा सकता था, जिसे अब 21 मई रात 11:59 मिनट तक कर दिया गया है। डीयू की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सीटों के आवंटन का पहला राउंड एक जून से शुरु होगा। इस आधार पर छात्र अपनी सीट को 1 जून से 03 जून रात 11:59 मिनट तक स्वीकार कर सकेंगे। इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान 06 जून शाम 4:59 मिनट तक किया जा सकेगा। मालूम हो कि इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले क्लैट स्कोर 2026 के आधार पर होंगे। उसके बाद दाखिले का दूसरा राउंड 10 जून से शुरू होगा, जिसके तहत छात्रों को सीट आवंटित की जायेगीं छात्र 10 जून से 12 जून तक आवंटित सीट को स्वीकार कर सकेंगे और फीस का भुगतान 15 जून तक किया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।