{"_id":"68c447a439dc39e5900a4e66","slug":"video-civic-bodies-for-high-level-meeting-on-rising-mosquito-borne-diseases-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बीमारियों का खतरा!: जेपी नड्डा ने की बैठक, अधिकारियों को किया तलब; NCR को लेकर भी सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बीमारियों का खतरा!: जेपी नड्डा ने की बैठक, अधिकारियों को किया तलब; NCR को लेकर भी सख्त निर्देश
दिल्ली-एनसीआर में मच्छर जनित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली और एनसीआर के तमाम प्रमुख निकायों के जिम्मेदार अधिकारियों को तलब किया है। जेपी नड्डा ने सोमवार को होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली के महापौर व एमसीडी के आयुक्त, एनडीएमसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, दिल्ली छावनी बोर्ड के सीईओ, गुरुग्राम के महापौर व नगर निगम के आयुक्त, साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहली बार दिल्ली-एनसीआर के इतने व्यापक दायरे के शहरी निकायों को एक साथ बुलाकर रणनीति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।