{"_id":"6a45d9ce56913bd3d50242c7","slug":"video-greater-noida-massive-fire-breaks-out-at-labour-camp-following-cylinder-explosion-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचेड़ा स्थित एक लेबर कैंप में बुधवार को घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते टीनशेड की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और धीरे-धीरे पास स्थित अन्य टीनशेड तक फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग टीनशेड की एक झोपड़ी में रखे छोटे घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से लगी थी। आग तेजी से फैलने के कारण लेबर कैंप में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते मजदूर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस की छह दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया और आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। आग बुझने के बाद फायर विभाग ने मौके का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। घटना में टीनशेड और उसमें रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।