{"_id":"6923215eb6a578a86c0abb5c","slug":"video-enthusiasm-increased-due-to-arrival-of-shankaracharya-in-bharat-utkarsh-mahayagya-2025-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत उत्कर्ष महायज्ञ: शंकराचार्य के आगमन से बढ़ा उत्साह, राम वनगमन कथा पर पांडाल भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत उत्कर्ष महायज्ञ: शंकराचार्य के आगमन से बढ़ा उत्साह, राम वनगमन कथा पर पांडाल भावविभोर
नोएडा सेक्टर-110 रामलीला मैदान में भारत उत्कर्ष महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश-भर से आ रहे श्रद्धालु 140 करोड़ आहुतियों के संकल्प में अपना योगदान दे रहे हैं। सुबह से ही भक्तों का आगमन निरंतर जारी है, और वातावरण वैदिक मंत्रों की पवित्र ध्वनि से गुंजायमान रहा। यज्ञ मंडप में एक विशेष आध्यात्मिक क्षण तब साकार हुआ जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज स्वयं पधारे। उन्होंने यजमानों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यज्ञ न केवल आध्यात्मिक साधना है, बल्कि यह राष्ट्र कल्याण और विश्वशांति का पवित्र माध्यम भी है। उनके आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। इसके साथ ही, आज की कथा का मुख्य आकर्षण रहा राघवाचार्य जी द्वारा राम वन गमन प्रसंग का दिव्य वृतांत। जैसे ही उन्होंने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन के प्रसंग का वर्णन किया, पूरा पांडाल भक्ति और भावनाओं से भर उठा। कथा के दौरान कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर आंसू नहीं रोक पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।