{"_id":"6729e1dbf4c026495508b99b","slug":"video-educational-status-of-10-thousand-students-will-be-assessed-on-omr-sheet","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ओएमआर शीट पर होगी 10 हजार छात्रों की शैक्षिक स्थिति की परख, प्रधानाचार्यों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ओएमआर शीट पर होगी 10 हजार छात्रों की शैक्षिक स्थिति की परख, प्रधानाचार्यों को निर्देश
परिषदीय स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 1, 6 और 9 के करीब 10 हजार छात्रों की ओएमआर शीट पर परख की जाएगी। 4 दिसंबर को जनपद के सीबीएसई, आईसीएससीई के साथ ही 121 सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा देंगे। 4 दिसंबर को पूरे जनपद में होगी परीक्षा। कक्षा 1,6 और 9 के छात्र और छात्राओं की भाषा, गणित, परिवेश ज्ञान, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय की परख एप से दक्षता परखी जाएगी। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को परख सर्वेक्षण के जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि हर शनिवार को छात्रों को अभ्यास कराया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार की ओर से सैंपल पेपर भी भेजे गए हैं। हर स्कूल में ओएमआर शीट पर ही अभ्यास कराया जा रहा है। कक्षा एक के छात्रों की ओएमआर शीट शिक्षक भरेंगे। इसके साथ ही कक्षा 6 और 9 के छात्रों को अपनी ओएमआर शीट खुद भरनी होगी। इसके लिए परीक्षकों की सूची बना ली गई है। राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा की निगरानी के लिए कई टीम बनाई गई है। इस सर्वेक्षण से जनपद के छात्रों की शैक्षिक स्थिति की वास्तविकता पता चल सकेगी। जिन स्कूलों में या सर्वेक्षण कराया जाएगा उसकी सूची भारत सरकार की ओर से एक सप्ताह पहले ही भेजी जाएगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से भी प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहे हैं। जिससे छात्रों का अधिक से अधिक अभ्यास कराया जा सके। पिछले सत्र में हुए सर्वेक्षण में गौतमबुद्ध नगर के छात्रों की शैक्षिक स्थिति प्रदेश में सबसे अच्छी थी। इस सत्र में भी प्रयास किए जा रहे हैं कि देश में सबसे अच्छी स्थिति जनपद की ही रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।