{"_id":"69ef7f01c8a0a1cbfb0546bb","slug":"video-problems-increased-due-to-lack-of-street-lights-on-roads-in-many-sectors-of-gurugram-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के कई सेक्टरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ी परेशानी, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के कई सेक्टरों में सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ी परेशानी, हादसों का खतरा
गुरुग्राम में मानेसर के सेक्टर 77, 78 और 79 में जीएमडीए की ओर से बनाई गई मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकोहपुर गांव के निवासियों का कहना है कि रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि पापड़ी चौक इस पूरे इलाके का सबसे संवेदनशील स्थान बन गया है। यहां न तो स्ट्रीट लाइट लगी है और न ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है। इसके कारण रात में स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है। इस चौक से तेज रफ्तार में वाहन गुजरते हैं और अंधेरा होने की वजह से अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार यहां छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासी रोहित यादव ने बताया कि जब वह रात के समय ऑफिस से गांव लौटते हैं तो पूरी सड़क पर अंधेरा रहता है। सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
वहीं, निवासी जगबीर यादव ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक लाइट लगाई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।