Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
Lawyers outraged over lack of space for chambers; protest against inauguration of 'Tower of Justice'
{"_id":"6a4bb69ea6a5a4353d0f0fe8","slug":"video-lawyers-outraged-over-lack-of-space-for-chambers-protest-against-inauguration-of-tower-of-justice-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"चेंबर के लिए जगह नहीं मिलने पर वकीलों में रोष, टावर ऑफ जस्टिस के उद्घाटन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंबर के लिए जगह नहीं मिलने पर वकीलों में रोष, टावर ऑफ जस्टिस के उद्घाटन का विरोध
गुरुग्राम। टावर ऑफ जस्टिस के पास चेंबर के लिए जगह नहीं मिलने से वकीलों में रोष है। सोमवार को वकीलों ने बैठक करके चेंबर के लिए जमीन अलॉट कराने की मांग की। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दो दिन में वकीलों के चेंबर्स के लिए जमीन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वे बुधवार को धरने पर बैठेंगे। वकीलों का कहना है कि पिछले 10 सालों से चेंबर्स के लिए जगह मांग की जा रही है, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
बैठक में वकीलों का कहना था कि टावर ऑफ जस्टिस के उद्धाटन से पहले चेंबर की जमीन अलॉट की मांग को नहीं मनवाया गया तो कभी बैठने के चेंबर नहीं मिल पाएंगे। वकीलों ने कहा कि ऐसे में टावर के उद्धाटन कार्यक्रम से पहले प्रशासन पर दबाव नहीं बनाया गया तो हमारी मांगें पूरी नहीं होगी। हमारा एक ही मुद्दा है कि वकीलाें के चेंबर के लिए जमीन अलॉट की जाए, हम अपने चेंबर खुद बनवाने के लिए तैयार है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर वकीलों के चेंबर के लिए जमीन अलॉट करने की मांगों को जल्द नहीं माना गया तो 12 जुलाई को शांतिपूर्वक उद्धाटन का बहिष्कार करेंगे। वकीलों ने कहा कि टावर ऑफ जस्टिस हमारी शान है व रोजी-रोटी का जरिया है और हमें वहीं पर काम करना है। लेकिन चेंबर की व्यवस्था नहीं होगी तो क्लाइंट को कहां बैठाएं। चेबर नहीं मिलने से वकीलों की शान को ठेस पहुंच रही है। चेंबर मिलना वकीलों को अधिकार है और हमें हमारे अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतोख सिंह एडवोकेट, नूतन यादव एडवोकेट, विनोद कटारिया एडवोकेट सहित काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।