{"_id":"6aa6f31d773549fa1505ca7b","slug":"one-arrested-for-selling-banned-medicines-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100925-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रतिबंधित दवाइयां बेचने पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रतिबंधित दवाइयां बेचने पर एक गिरफ्तार
विज्ञापन
49 कफ सिरप और 520 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना के कबीर नगर में पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और कफ सिरप बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी कबीर नगर निवासी आमिर को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने छत से छलांग लगाई लेकिन टीम ने दबोच लिया। टीम की शिकायत पर सोहना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कबीर नगर में एक युवक नशीली दवाओं की ब्रिकी करता है और दवाओं को उसने घर में छिपा रखा है। पुलिस ने औषधि नियंत्रक अधिकारी की मौजूदगी में कबीर नगर में मकान पर छापे मारे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की तो उसके फेंके गए कट्टे से कफ सिरफ और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। आरोपी ने बताया कि वह यह दवाइयां दिल्ली और जयपुर से खरीदकर लाया था और मुनाफा कमाने के लिए महंगे दाम पर बेचता था। संवाद