फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FDA keeps a close watch on unlicensed sellers of veterinary medicines.

Gurugram News: बिना लाइसेंस पशु दवाएं बेचने वालों पर एफडीए की नजर

Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
FDA keeps a close watch on unlicensed sellers of veterinary medicines.
सेक्टर-109 की फर्म से 23 तरह की एलोपैथिक दवाएं जब्त, दो दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिना ड्रग लाइसेंस एलोपैथिक पशु दवाओं की बिक्री करने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जिले में ऐसी दवाओं का कारोबार करने वाले दुकानदारों और फर्मों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को एफडीए की टीम ने सेक्टर-109 स्थित एक फर्म का निरीक्षण कर 23 प्रकार की एलोपैथिक पशु दवाएं जब्त की थीं। इसके अलावा दो प्रकार की दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर-109 स्थित कंसिएंट वन मॉल में संचालित थियो पेट वेंचर्स (ब्रांड नाम-फरपेटुअल) का निरीक्षण किया गया था। शिकायत थी कि फर्म की ओर से बिना वैध ड्रग लाइसेंस एलोपैथिक पशु दवाओं की बिक्री की जा रही है। निरीक्षण के दौरान देवेंद्र नामक कर्मचारी मौके पर मिला। फर्म के संचालन की जिम्मेदारी संचिता तनेजा के पास बताई गई है।
विज्ञापन


टीम ने फर्म से दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड मांगा। इस पर तीन बिक्री बिल और पांच खरीद बिल प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन बिलों से प्रथम दृष्टया बिना वैध ड्रग लाइसेंस दवाओं की खरीद-बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाओं को फॉर्म-16 के तहत जब्त किया गया। वहीं, दो प्रकार की दवाओं के नमूने फॉर्म-17 के तहत लिए गए। इन्हें सरकारी विश्लेषक से जांच कराने के लिए भेजा गया है। मामले में अदालत से आवश्यक कस्टडी आदेश प्राप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

-------
बिना वैध ड्रग लाइसेंस एलोपैथिक दवाओं का भंडारण, बिक्री या वितरण करने वाले किसी भी व्यक्ति या फर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु आहार उत्पादों का कारोबार करने की आड़ में एलोपैथिक दवाओं का भंडारण या बिक्री करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सुरेश कुमार, औषधि नियंत्रण अधिकारी, एफडीए गुरुग्राम-II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed