{"_id":"6aa6f463b13bf14e4c0525d4","slug":"theft-worth-lakhs-at-former-teachers-house-fifth-such-incident-in-two-months-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100905-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो माह में पांचवीं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व शिक्षक के घर लाखों की चोरी, दो माह में पांचवीं वारदात
विज्ञापन
सोहना के दौला गांव में दो माह में पांचवीं वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना क्षेत्र के दौला गांव में एक पूर्व शिक्षक के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुराने का मामला सामने आया है। यह गांव में दो महीने के भीतर चोरी की पांचवीं घटना है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीती शनिवार रात पूर्व शिक्षक रघुनंदन के घर से चोर करीब 15 तोला सोना और 20 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। रविवार सुबह करीब छह बजे जब रघुनंदन सोकर उठे तो उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। रघुनंदन ने अपने दूसरे कमरे में सो रहे बेटे को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। उन्होंने देखा कि दो अन्य कमरों के दरवाजे भी खुले थे और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। रघुनंदन ने बताया कि चोर घर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद पाकर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे।
सोहना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।