जिला नोडल अधिकारी एवं डीटीपी आरएस बाठ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की प्रवर्तन टीमों ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियान को पूरे शहर में तेज कर दिया है। बुधवार को टीमों ने धनवापुर-सूर्या विहार रोड के एक किलोमीटर लंबे हिस्से पर अभियान चलाकर लगभग 100 दुकानों के सामने बने अवैध शेड, रैंप और बिना अनुमति के लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हटाए गए। क्षेत्र में अवैध शराब और नशे से जुड़े ठेले भी हटाए गए। कई अवैध ठेले, जो अवैध शराब आपूर्ति और नशे से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त थे, टीम द्वारा हटाए गए। इसके अलावा सेक्टर 5 चौक–कृष्णा चौक, मेफील्ड गार्डन (सेक्टर 50) और बस स्टैंड क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। ज्योति पार्क रोड और भोंडसी-सोहना रोड पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और स्वयं साफ करने के लिए सार्वजनिक घोषणाएं की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।